अंतरजाल की दुनिया और जीवन में मोहित शर्मा 'ज़हन' के बिखरे रत्नों में से कुछ...

Monday, June 2, 2014

मोहित शर्मा (ज़हन) - महत्वपूर्ण संदेश और निवेदन

*** महत्वपूर्ण संदेश और निवेदन ***

दोस्तों, जैसा पहले अपने कुछ लेखो में मैं चुका हूँ की भारत में लगभग पचास लाख समाज सेवी संस्थायें चल रही है, जिनमे कई पंजीकृत नहीं है, जो है उनमे भी 5-7 प्रतिशत असल काम करने वाली संस्थाओ को छोड़ कर सब कागज़ों का खेल है - पैसे, इज़्ज़त, फ्री यात्रा पास आदि के लिये। चलिये अब तक तो गनीमत थी की यह सिर्फ नाम भर के थे। पर अब यहाँ भी चोर, लुटेरे घुस गये है। जो किसी तरह आपका नंबर (और उपलब्ध डिटेल्स) हासिल करेंगे, फिर हॉस्पिटल्स में अपने लिंक्स के ज़रिये क्रिटिकल केसेज पता करेंगे। (उदाहरण) आपको एक भावनात्मक अपील की जायेगी की फलाना 7 महीने का बच्चा मौत से जूझ रहा है और ऑपरेशन में सिर्फ 12000 रुपयों की कमी पड़ गयी है। आप हमारी वेबसाइट पर जाकर पेमेंट ऑप्शंस में से किसी को सेलेक्ट कर बच्चे की/बलात्कार पीड़ित की/वृद्ध बेसहारा की आदि की मदद करिये। इनकी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेजेस पर फेक लाइक्स, कमेंट्स, एक्टिविटी रहेगी पर फिर भी आपको पता चल जाएगा ये असली है या फ़र्ज़ी। उसके बाद भी आप निष्पक्ष 'रिव्यु साइट्स' देख सकते है।

सही लोगो की मदद ज़रूर करिये पर ऐसी फर्जी संस्थाओं की भावनात्मक अपील में बह मत जाइये, अक्सर कॉल्स लड़कियां करती है क्योकि इमोशनल कॉल्स और उनका थोड़ा रुदन काफी गहरा असर करता है दोनों ही जेंडर्स के लोगो पर। इसका मतलब यह नहीं की आप कभी किसी संस्था को दान ना दें, बस दान देने से पहले जांच पड़ताल कर लें। ऐसी ही एक संस्था है नॉएडा की अनधिकृत रिलीफ इंडिया ट्रस्ट, जिसको अब कई लोग पहचान चुके है तो शायद वो लोग जल्द ही नाम और पहचान बदल लें।

इनका सबसे बड़ा टूल है इनकी वेबसाइट और पेजेस, तो कोशिश कीजिये की ना सिर्फ उन्हें ऑनलाइन रिपोर्ट करें बल्कि साइबर सेल को भी सूचित करें। अगर आप हैकर है या आपकी पहचान में कोई है तो नेक काम में देरी ना करें ऐसे लोगो को परेशान करते रहें।

1 comment:

  1. Aap par zyada zor na pade aur aap zyada jaanch padtaal na karo isliye aese fake NGOs ki maang Rupees 2000-3000 ki hogi par ek baar dene par aap inke database mey honge aur ye samay-samay par aur extreme cases dikha kar aapse paiso ki appeal karte rahenge. 6 mahine-1 saal mey dobara madad karne mey bhi aapko harz nahi hoga....aese hi inka dhanda chalta rehta hai.

    ReplyDelete